होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

झंडा विवाद पर विधायक अजय चंद्राकर का बड़ा बयान, बोले - ‘व्यूज और राजनीतिक लाभ के लिए फैलाया वीडियो’

झंडा विवाद पर विधायक अजय चंद्राकर का बड़ा बयान, बोले - ‘व्यूज और राजनीतिक लाभ के लिए फैलाया वीडियो’

कुरूद। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कुरूद विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। वायरल वीडियो के साथ दावा किया गया कि 15 अगस्त को ध्वजारोहण के दौरान उन्होंने तिरंगे की जगह भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया। इस दावे के बाद विपक्षी नेताओं ने भी सवाल उठाते हुए भाजपा पर निशाना साधा। हालांकि, वायरल वीडियो की पड़ताल में दावा अलग तस्वीर सामने आई। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस समारोह का नहीं, बल्कि 22 मार्च 2026 को आयोजित भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का है।

15 अगस्त को अजय चंद्राकर ने फहराया तिरंगा

15 अगस्त 2026 को अजय चंद्राकर धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया, परेड की सलामी ली और कार्यक्रम को संबोधित किया। उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराते हुए उन्हें देखा जा सकता है।

वायरल वीडियो और 15 अगस्त के कार्यक्रम में अंतर

वायरल वीडियो की तुलना स्वतंत्रता दिवस समारोह के दृश्यों से करने पर कपड़ों में भी अंतर सामने आया। वायरल वीडियो में अजय चंद्राकर नीले रंग की जैकेट में दिखाई दे रहे हैं, जबकि 15 अगस्त के कार्यक्रम में उन्होंने मैरून रंग की जैकेट पहनी थी। जांच के मुताबिक, वायरल वीडियो वास्तव में 22 मार्च 2026 के भाजपा प्रशिक्षण वर्ग से संबंधित है। पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस के घटनाक्रम से जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने से विवाद बढ़ा।

अजय चंद्राकर ने लगाया राजनीतिक लाभ लेने का आरोप

विवाद के बीच अजय चंद्राकर ने वीडियो जारी कर वायरल दावे पर पलटवार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक फायदा उठाने और सोशल मीडिया पर व्यूज हासिल करने के लिए पुराने वीडियो को नए संदर्भ में पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करना न तो लोकतांत्रिक राजनीति के लिए उचित है और न ही जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए।

BJP ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

विवाद बढ़ने के बाद भाजपा संगठन की ओर से संबंधित थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात सामने आई है। पार्टी ने कथित तौर पर भ्रामक वीडियो और पोस्ट प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया हैंडल तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उपलब्ध तथ्यों के अनुसार, 15 अगस्त 2026 के जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में अजय चंद्राकर ने तिरंगा फहराया था। वायरल हुआ BJP झंडे वाला वीडियो पुराने भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को 15 अगस्त के ध्वजारोहण से जोड़कर किया गया दावा भ्रामक पाया गया। वायरल वीडियो और स्वतंत्रता दिवस समारोह के वीडियो में तारीख, कार्यक्रम और पहनावे समेत कई अंतर मौजूद हैं।
 


संबंधित समाचार