
रायपुर। Mahadev App case : महादेव एप्प को लेकर भूपेश बघेल ने अमित शाह से कई सवाल पूछते हुए ये आरोप लगाया था की दिल्ली से नियंत्रण चल रहा था। महादेव एप्प के संचालन में केन्द्र सरकार की भूमिका है इसके जवाब में अब प्रदेश बीजेपी के विधायक और वरिष्ठ नेता अजय चंद्राकार ने जवाबी हमला बोला है। उन्होंने पुएव सीएम भूपेश बघेल से कहा कि यह दिल्ली का विषय ही नहीं है महादेव एप्प से किसका नाम जुड़ा हुआ है हम पहले से जानते हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गृह जिले से इसकी उपज हुई है और उन्हीं का संरक्षण था।
महादेव एप्प मामले में जेल जाना तय :
Mahadev App case : बघेल के महादेव एप्प बंद करने के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि महादेव एप्प का बंद होना या न होना उआह विषय नहीं है, एप्प बंद हुआ तो किसी और के नाम से चल जाएगा। असली सवाल संलिप्तता का है। इसमे प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और भूपेश बघेल की भूमिका अहम रही है। इस मामले में कार्रवाई तो तय है साथ ही संलिप्त काँग्रेसियों का जेल जान भी तय है।
Mahadev App case : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के कांग्रेस के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ तस्वीरों में नजर आ रही है। लूट, पीटे वहहरे वाले नेताओं को छग में भेजकर उनसे सभाएं कराई जा रही है इसका कांग्रेस को कोई फायदा नहीं मिलने वाला है।