इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से गोवा की फ्लाइट बंद कर दी गई है। पिछले कुछ समय से फ्लाइट का संचालन नियमित रूप से हो रहा था। लेकिन अब एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गोवा की सीधी उड़ान बंद कर दी है। जिसकी वजह से अब इंदौर से गोवा जाना यात्रियों के लिए थोड़ा मुश्किल हो जायेगा।
बेंगलुरु की नई फ्लाइट शुरू
तो वही दसरी तरफ एयर इंडिया एक्सप्रेस ने गोवा की उड़ान बंद करने के साथ ही बेंगलुरु के लिए नई उड़ान सेवा शुरू कर दी है। यह उड़ान शाम 4:25 बजे बेंगलुरु से इंदौर आएगी और शाम 5 बजे वापस बेंगलुरु के लिए रवाना होगी।
केवल इंडिगो की नियमित उड़ान जारी
एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा गोवा के लिए हवाई सेवा बंद होने से जहां यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। तो वही इंदौर से गोवा के लिए वर्तमान में एक मात्र हवाई सेवा उपलब्ध है। जो इंडिगो द्वारा संचालित की जा रही है। जिसका संचलान हफ्ते में सिर्फ एक दिन रविवार को होता है।
लोगों के समय और जेब पर पड़ेगा असर
इंदौर-गोवा फ्लाइट बंद होने से न सिर्फ गोवा जाना लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल होगा। बल्कि इसका असर लोगों के समय और जेब पर भी पड़ेगा।