होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

महासमुंद लोकसभा सीट में वोटिंग के लिए मतदान दलों को चुनाव सामग्री वितरण कर केन्द्र के लिए किया गया रवाना 

महासमुंद लोकसभा सीट में वोटिंग के लिए मतदान दलों को चुनाव सामग्री वितरण कर केन्द्र के लिए किया गया रवाना 

महासमुंद:  दूसरे चरण मे 26 अप्रैल को होने वाले महासमुंद लोकसभा मे मतदान के लिए आज मतदान दलो को चुनाव सामग्री का वितरण तीनो जिलों मे किया गया। मतदान दल चुनाव सामग्री का मिलान कर रुट चार्ट के अनुसार वाहन में सवार होकर मतदान केन्द्र के लिए रवाना हुए। 

आप को बता दें कि महासमुंद लोकसभा मे तीन जिले ( महासमुंद , गरियाबंद ,धमतरी ) आते है और इन तीन जिलो के आठ विधानसभा ( महासमुंद , खल्लारी , बसना , सरायपाली , राजिम , बिन्द्रानवागढ , धमतरी , कुरुद ) मे 26 अप्रैल को मतदान डाले जाएंगे। महासमुंद लोकसभा मे 1762477 मतदाता 17 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिसमे पुरुष मतदाता 866670 व महिला मतदाता 895773 एवं अन्य मतदाता 34 है। जिसके लिए कुल 2147 मतदान केन्द्र बनाये गये है. जिनमे से 33 मतदान केन्द्र संवेदनशील है। 

और बिन्द्रानवागढ के 09 मतदान केन्द्र अति संवेदनशील है। बिन्द्रानवागढ के 02 मतदान केन्द्रो के लिए 24 अप्रैल को ही हेलीकाप्टर से मतदान दल रवाना कर दिये गये थे। महासमुंद लोकसभा के लिए 8588 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी गयी है। 2216 कर्मचारियों को रिज़र्व मे रखा गया है। महासमुंद लोकसभा के लिए 213 सेक्टर आफिसर बनाये गये है। 

मतदान दलो व ईव्हीएम मशीन की सुरक्षा व शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 4815 पुलिस के जवान व अधिकारी के साथ 50 कंपनी केन्द्रीय सुरक्षा बल के लगाये गये है। महासमुंद लोकसभा के आर ओ का कहना है कि मतदान दलो मे काफी उत्साह देखा जा रहा है । मतदान दलो के लिए कृषि उपज मण्डी मे पानी , कूलर आदि की व्यवस्था की गयी है और हमारे मतदान दल 3 बजे तक अपने - अपने मतदान केन्द्रो तक पहुंच जाएंगे। 


संबंधित समाचार