होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UPSC 2023 Final Result OUT: सिविल सर्विसेस 2023 में आदित्य ने किया टॉप, MP की छाया और काजल ने भी प्रदेश का नाम किया रौशन

UPSC 2023 Final Result OUT: सिविल सर्विसेस 2023 में आदित्य ने किया टॉप, MP की छाया और काजल ने भी प्रदेश का नाम किया रौशन

भोपाल : संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा ( UPSC ) 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में देशभर से 1016 उम्मीदवारों ने अपनी कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की। जिसमे पहले स्थान पर लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने UPSC CSE 2023 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। तो वही मध्यप्रदेश की बेटी छाया सिंह और काजल सिंह ने भी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर देशभर में प्रदेश का नाम रोशन किया। 

MP में बेटियों ने मारी बाजी 

बता दें कि भोपाल की छाया सिंह ने  सिविल सर्विस परीक्षा में 65वां स्थान हासिल किया है। तो वहीं सतना की काजल सिंह को परीक्षा में 485वीं रैंक मिली । बता दें कि छाया सिंह, आईएएस छोटे सिंह की बेटी हैं। तो वही काजल के पिता विजय सिंह सतना के कोलगवां पुलिस थाना में सब इंस्पेक्टर हैं।

भोपाल के सगे भाइयों ने भी मारी बाजी 

इसके साथ ही भोपाल के सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक मिली है। दोनों सगे भाई हैं। समीर और सचिन के पिता संजय गोयल भारत हैवी इलेक्ट्रीकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। जबकि मां डॉ. संगीता शर्मा, शिशु रोग विशेषज्ञ हैं।

परीक्षा में कूल 1016 उम्मीदवारों ने बनाई जगह

इस परीक्षा में कूल 1016 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शामिल हुए उम्मीदवारों में  664 पुरुष और 352 महिला शामिल है। उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल यूपीएससी फाइनल रिजल्ट में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। तो वही दूसरे स्थान पर अनिमेष प्रधान और तीसरी रैंक पर डोनुरु अनन्या रेड्डी ने सफलता हासिल की।


संबंधित समाचार