होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : महाकाल की शरण में पहुंची एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज और एकता कपूर, लिया आशीर्वाद, video वायरल

UJJAIN NEWS : महाकाल की शरण में पहुंची एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज और एकता कपूर, लिया आशीर्वाद, video वायरल

उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देश दुनिया भर से लोग आए दिन उज्जैन पहुंचते है। इसी कड़ी में एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज और एकता कपूर भी बीते दिन महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया। सेलेब्रिटीज़ की तस्वीर सोशल में जमकर वायरल हो रही है। 

मंदिर समिति ने किया स्वागत और सम्मान

दरअसल, नेटफ्लिक्स पर जल्द ही 'रागिनी एमएमएस 3' और 'लॉकअप' शो आने वाला है। जिसकी सफलता के लिए एकता कपूर और एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज रविवार को उज्जैन पहुंचे और बाबा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान  'लॉकअप' शो के कलाकार दीपशिखा नागपाल, नीलम कोठारी, विद्या मालवदे, सीमा किरण सचदेव भी मंदिर पहुंचे। 

जैकलिन ने सुख-शांति की कामना की

दर्शन के बाद मंदिर समिति ने एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज और फिल्म ओर सीरियल निर्माता एकता कपूर का  पारंपरिक तरीके से स्वागत और सम्मान किया गया। तो वही जैकलिन ने दर्शन के दौरान बाबा महाकाल से देश में सुख-शांति की कामना की। इस दौरान जैकलिन ने सफेद रंग का सलवार सूट पहना थीं और उन्होंने सिर पर पल्लू ओढ़ा हुआ था। जिसमे वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। दर्शन के पश्चात् कुछ देर एक्ट्रेस मंदिर में रही। इसके बाद रवाना हो गई। 

बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन बेहद सौभाग्य की बात

तो वही दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए एकता कपूर ने कहा कि महाशिवरात्रि के पहले बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन होना उनके लिए बेहद सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि हर नया प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले वे ईश्वर का आशीर्वाद लेना जरूरी समझती हैं।एकता कपूर ने बताया कि लॉकअप वेब सीरीज उनके लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है और इसी की सफलता की कामना लेकर वे उज्जैन आई हैं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन कर उन्हें भीतर से शांति और सकारात्मक ऊर्जा महसूस हुई। 


 


संबंधित समाचार