ग्वालियर : बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर इन दिनों जहां अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है। तो वही दूसरी तरफ एक्ट्रेस अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। साथ ही मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात की। जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
नरेंद्र सिंह तोमर से की मुलाकात
बता दें कि बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर मंगलवार को ग्वालियर पहुंचीं और सबसे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। मुलाकात नरेंद्र सिंह तोमर के आवास पर हुई। जहां तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर और छोटे बेटे प्रबल प्रताप सिंह तोमर सहित परिवार के अन्य सदस्यों ने अभिनेत्री का आत्मीय स्वागत किया।
विभिन विषयों पर हुई चर्चा
इस दौरान भूमि पेडनेकर के साथ सिनेमा जगत से जुड़े विषयों के अलावा सामाजिक और सांस्कृतिक मुद्दों तथा समसामयिक विषयों पर भी बातचीत हुई। मुलाकात को दोनों पक्षों के बीच सौहार्दपूर्ण और सार्थक संवाद के रूप में देखा गया।
मंदिर में किया अभिषेक
ग्वालियर प्रवास के दौरान एक्ट्रेस प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर भी पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान अचलनाथ के दर्शन किए और अभिषेक किया। मंदिर में अभिनेत्री की मौजूदगी को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह नजर आया।
अनुभव को शब्दों में बया नहीं किया जा सकता
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने खुद यात्रा की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट में साझा की और 750 वर्ष पुरानी मान्यता और स्वयंभू शिवलिंग का उल्लेख करते हुए लिखा कि मंदिर में खड़े होकर जिस शांति, शक्ति और ऊर्जा का अनुभव होता है, उसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं है।