होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : बड़ी खबर ! एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ग्वालियर-बेंगलुरु की फ्लाइट का समय बदला, नया शेडयूल किया जारी

GWALIOR NEWS : बड़ी खबर ! एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ग्वालियर-बेंगलुरु की फ्लाइट का समय बदला, नया शेडयूल किया जारी

ग्वालियर। ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी सूचना, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने हाल ही में ग्वालियर-बेंगलुरु की फ्लाइट के समय में बदलाव किया है। जिसके चलते अब दोनों शहरो के बीच उड़ान करीब चार घंटे तक परिवर्तित रहेगी। इतना ही नहीं एयरलाइन ने विमान के संचालन को लेकर नया शेडयूल भी जारी कर दिया है। 

सुबह 8:05 बजे ग्वालियर से फ्लाइट होगी संचालित

नए शेड्यूल के अनुसार बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट अब दोपहर 12:05 बजे के बजाय सुबह 8:05 बजे ग्वालियर से संचालित होगी। समय में बदलाव का सबसे ज्यादा फायदा नौकरीपेशा यात्रियों को मिलने की उम्मीद है। सुबह की फ्लाइट उपलब्ध होने से यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचने के बाद अपने कामकाज के लिए दिन का अधिक समय मिल सकेगा।

मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को मिलेगा सेवा का लाभ

बताया गया है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। यात्रियों को मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इस सेवा का लाभ मिलेगा। फिलहाल बाकी उड़ाने यथावत रहेगी. तो वही शिड्यूल में हुए बदलाव को लेकर एयरलाइन्स ने यात्रियों को सफर से पहले ताजा समय-सारणी की पुष्टि करने की सलाह दी है।

24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा शेड्यूल

बता दें, राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल ग्वालियर एयरपोर्ट ने एक सितंबर 2026 से प्रभावी होने वाला संशोधित समर फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। यह नया शेड्यूल 24 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा। नए टाइम टेबल के अनुसार, अकासा एयर, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एयरलाइंस शामिल हैं लेकिन इसमें परिवर्तन सिर्फ ग्वालियर और बेंगलुरु के बीच चलने वाली हवाई सेवा में किया गया है।
 

 


संबंधित समाचार