होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS l बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे एक्टर मोहित रैना, पत्नी संग भस्म आरती में हुए शामिल

UJJAIN NEWS l बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचे एक्टर मोहित रैना, पत्नी संग भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में आए दिन नेता से लेकर अभिनेता बाबा महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचते है। इसी कड़ी में शनिवार तड़के एक्टर मोहित रैना भी पत्नी अदिति संग बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे और विधि विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 

नंदी हॉल में बैठकर की पूजा अर्चना 

जानकारी के अनुसार, मोहित रैना सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर बाबा की भस्म आरती अटेंड की। इस दौरान पत्नी पत्नी करीब 2 घंटे तक मंदिर में रहे फिर रवाना हो गए। 

पुजारी ने दोनों का किया सम्मान 

आरती के पश्चात् दोनों ने चांदी द्वार से भगवान का आशीर्वाद लिया और पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित किया । इस मौके पर पंडित आशीष पुजारी ने दोनों का सम्मान किया। 

बोले- बाबा के दर्शन का अद्भुत अनुभव

दर्शन के बाद मोहित रैना ने कहा, “मेरे पास शब्द नहीं हैं। बाबा के दर्शन का यह अद्भुत अनुभव था। दर्शन बहुत अच्छे से हुए। भगवान महाकाल की कृपा सब पर बनी रहे।”


संबंधित समाचार