होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Khandwa Accident News: ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, हादसे में 7 वर्षीय मासूम की मौत

Khandwa Accident News: ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, हादसे में 7 वर्षीय मासूम की मौत

खंडवा  : मध्यप्रदेश के खंडवा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां ओंकारेश्वर के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालु की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जिसके चलते इस दुर्घटना में  7 माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार सभी घायल महाराष्ट्र के निवासी बताए जा रहे है। 

मोरटक्का और थापना गांव के बीच हुआ हादसा 

बता दें कि यह हादसा ओंकारेश्वर से वापस लौटने के दौरान मोरटक्का और थापना गांव के बीच हुआ। जहां अचानक से गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसकी वजह इस हादसे में एक 7 माह के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों को सनावद सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां सभी को इंदौर रेफर किया गया है। जहां पर सभी की हालत फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है। 


संबंधित समाचार