होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Raisen Accident : रामनवमी पर नौ के लिए कहर बनी बोलेरो, एक की मौत, चार गंभीर, चार घायल

Raisen Accident : रामनवमी पर नौ के लिए कहर बनी बोलेरो, एक की मौत, चार गंभीर, चार घायल

रायसेन। प्रदेश में रामनवमी के लिए कई लोग अलग-अलग मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए जा रहे हैं। इसी प्रकार मंदिर में राम जी की पूजा करके घर लौट रहे कुछ लोगों के ऑटो का एक्सीडेंट हो गया है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हे गई है। वहीं आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से चार लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती काराया जा चुका है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

पूजा करके लौट रहे थे श्रद्धालु 

जानकारी के मुताबिक मामला रायसेन भोपाल रोड स्थित माना ढाबे के पास का है। यहां एक आटो को एक बोलेरो ने टक्कर मार दी है। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, साथ ही आठ लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल रायसेन लाया गया था। जहां चार लोगों को गंभीर हालत के चलते भोपाल के हमीदिया अस्पताल रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी राम नवमी पर पूजा करने के बाद भोपाल लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले का जांच की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार