होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

AAP in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अब आम आदमी पार्टी की होगी एंट्री, इस तारीख को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचेंगे रायपुर 

AAP in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अब आम आदमी पार्टी की होगी एंट्री, इस तारीख को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान पहुंचेंगे रायपुर 

AAP in Chhattisgarh: साल 2023 में प्रदेश में होने वाली विधानसभा चुनाव के लिए ताबड़तोड़ मेहनत चल रही है इस दौड़ में कांग्रेस और bjp के बीच सीधी टक्कर तो है ही अब प्रदेश में आम आदमी की भी एंट्री हो गई है. इसके लिए 5 मार्च को आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में अपने चुनावी अभियान का आगाज करेगी. इसके लिए आम आदमी पार्टी के संयोजन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल प्रदेश आयेंगे उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रायपुर आएंगे. 

READ MORE: कांग्रेस नेताओं के घरों पर ED की छापेमारी में प्रियंका गांधी की एंट्री, भाजपा पर बोला हमला

रायपुर आ रहे केजरीवाल और भगवंत मान:
सोमवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जिसमें उन्होंने बताया कि 5 मार्च को आम आदमी पार्टी का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन है। यह पहले 19 मार्च को करने का प्रस्ताव था लेकिन यह अब 5 मार्च को सम्मलेन किया जा रहा है. इस सम्मलेन में सम्मलित होने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल साथ ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रायपुर पहुंचेंगे. 

READ MORE:  उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र का आज तीसरा दिन, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश कर रहे शायराना अंदाज में बजट

प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर AAP की नज़र: 
अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी दिल्ली से पुरे देश में आगे बढ़ रही है. पंजाब के बाद अब पार्टी की नजर छत्तीसगढ़ विधानसभा में बनी हुई है. क्योंकि राज्य में आम आदमी पार्टी के संगठन को विस्तार किया जा रहा है.   इसके लिए परेश भर के सभी जिला में जिला प्रभारी जिला सचिव, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा सचिव की घोषणा कर दी गई है। 
 

READ MORE: कर्नाटक में हिजाब पहनकर एग्जाम देने की उठी मांग, इस मामले में जल्द होगा तीन जजों का गठन


Watch Latest News Video: 

 

 


संबंधित समाचार