होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

UJJAIN NEWS : सब्जी मंडी में मौत बनकर दौड़ी पिकअप वाहन, चपेट में आने से महिला की मौत, 3 घायल

UJJAIN NEWS : सब्जी मंडी में मौत बनकर दौड़ी पिकअप वाहन, चपेट में आने से महिला की मौत, 3 घायल

उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित खाचरौद में शनिवार सुबह लालबाई-फूलबाई सब्जी मंडी में एक पिकअप वाहन मौत बनकर दौड़ी और 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। सुबह करीब 6:30 बजे हुए इस दुखद हादसे में जहां 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तो वही इस हादसे में रेखा नाम की महिला की  मौत हो गई। 

चालक हादसे के बाद फरार 

बताया जा रहा है कि वाहन गोवंश से भरी थी। जिसे एक्सीडेंट के बाद आरोपी चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से मौके पर जहां अफरा तफरी मच गई। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की। 

घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने 

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे गाड़ी तेज रफ़्तार में मंडी में घुसी और एक एक कर सभी को चपेट में ले लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार