होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

IAS Transfer news: MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अफसरों के हुए तबादले, IAS प्रियंक मिश्रा भोपाल के नए कलेक्टर

IAS Transfer news: MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अफसरों के हुए तबादले, IAS प्रियंक मिश्रा भोपाल के नए कलेक्टर

भोपाल : मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ। जिसके चलते प्रदेश के 26 IAS अफसरों के हुए तबादलें कर दिए गए। इसके साथ ही भोपाल कलेक्टर का जिम्मा कौशलेंद्र विक्रम सिंह से लेकर IAS प्रियंक मिश्रा को सौप दिया गया है। तो वही कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है। जिसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश भी जारी कर दिया गया है। 

14 कलेक्टर समेत 26 IAS अधिकारियों के हुए तबादले

राज्य सरकार ने 14 जिलों के कलेक्टर समेत कुल 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. यह फैसला गुरुवार को लिया गया। ज‍िन ज‍िलों के कलेक्‍टर बदले गए हैं, उनमें सागर, धार, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, सिवनी,  शिवपुरी, उमरिया, श्योपुर, मैहर, दमोह, मंडला, झाबुआ व बैतूल आद‍ि ज‍िले शाम‍िल हैं।

 इन महिला आईएएस का हुआ ट्रांसफर

इसके साथ ही इस फेरबदल में जिन 9 महिला आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए है। उनमे शिल्पा गुप्ता, प्रतिभा पाल, सोनिया मीणा, शीतला पाटले, नेहा मीणा, रानी बटाड, राखी सहाय, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी का नाम शामिल हैं।

इन जिलों को मिले नए कलेक्टर

  • धार: राजीव रंजन मीना को धार का नया कलेक्टर बनाया गया है।
  • रीवा: नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी रीवा के नए कलेक्टर होंगे।
  • सागर: श्रीमती प्रतिभा पाल को रीवा से हटाकर सागर कलेक्टर बनाया गया है।
  • सिवनी: श्रीमती नेहा मीना को सिवनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • शिवपुरी: अर्पित वर्मा अब शिवपुरी के नए कलेक्टर होंगे।
  • झाबुआ: डॉ. योगेश तुकाराम भरसट को झाबुआ की कमान दी गई है।
  • दमोह: प्रताप नारायण यादव दमोह के नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं।
  • बैतूल: डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को बैतूल कलेक्टर बनाया गया है।

संबंधित समाचार