होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

WEATHER UPDATE : MP में 23 सितंबर से शुरू होगा भारी बारिश का दौर, अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का हाल

WEATHER UPDATE : MP में 23 सितंबर से शुरू होगा भारी बारिश का दौर, अलर्ट जारी, जानें आपके शहर का हाल

भोपाल। मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 23 सितंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। वहीं 24 और 25 सितंबर को एक मजबूत मौसम प्रणाली के प्रभाव से कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

इस दौरान प्रदेश के करीब 17 जिलों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम का सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्यप्रदेश में देखने को मिल सकता है। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में भी अलर्ट

इसके अलावा भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में भी मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति बन सकती है।

सितंबर के अंतिम दिनों में होगा मानसून सक्रिय

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सितंबर के अंतिम दिनों में सक्रिय हो रही मौसमी प्रणालियों के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का असर देखने को मिल सकता है। लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।

नया सिस्टम से बारिश की गतिविधियां बढ़ा सकती है

बता दें कि इस बार बंगाल की खाड़ी में बनने वाला नया सिस्टम राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ा सकता है. भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 23 सितंबर से राज्य में एक मजबूत वेदर सिस्टम सक्रिय होने के आसार हैं. इसके प्रभाव से कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना बन रही है.

मंगलवार को ज्यादातर जिलों में मौसम रहेगा साफ

फिलहाल आज यानी 22 सितंबर 2026, दिन मंगलवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा. तीव्र बरसात का कोई अलर्ट नहीं है लेकिन गरज-चमक के साथ तेज रफ्तार हवा जरूर परेशानी करेगी. प्रदेश में अब तक औसत 33.7 इंच पानी गिर चुका है। 
 


संबंधित समाचार