होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

GWALIOR NEWS : ग्वालियर में BA की छात्रा के साथ गैंगरेप, वेयरहाउस में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, केस दर्ज

GWALIOR NEWS : ग्वालियर में BA की छात्रा के साथ गैंगरेप, वेयरहाउस में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, केस दर्ज

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामूहिक दुष्कर्म का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक छात्रा के साथ दो युवकों ने बारी बारी दुष्कर्म कर, अपनी हवस की भूख मिटाई। घटना गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटरी रोड स्थित एक ई-कॉमर्स कंपनी की है। जहां के वेयरहाउस में इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना 17 सितंबर शाम की है। 

ई-कॉमर्स कंपनी में युवती करती थी काम 

बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय कॉलेज छात्रा आर्थिक तंगी के चलते ग्वालियर में ई-कॉमर्स कंपनी में काम करती थी। 17 सितंबर की शाम करीब 7 बजे युवती को काम ज्यादा है कहकर  वेयरहाउस संचालकों ने उसे देर तक रोक लिया, जब सभी लोग चले गए तब आदित्य भदौरिया और रॉबिन शर्मा ने छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। 

जान से मारने की दी धमकी 

वही जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और दरिंदगी की। इतना ही नहीं शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देकर भगा दिया। डर के कारण वह कई दिनों तक चुप रही। इस दौरान परिजनों ने जब छात्रा के व्यवहार और हालत में बदलाव  देखा तो पूछताछ की। तब जाकर पीड़िता ने परिजनों को सचाई बताई। 

आरोपियो की तलाश शुरू 

मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजन तुरंत पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कार्रवाई। दोनों आरोपी फरार है। जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वेयरहाउस में शहरभर में सप्लाई होने वाले सामान की पैकिंग और डिलीवरी का काम होता है।


 

 

 


संबंधित समाचार