होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP में रिश्वतखोरी चरम पर, मंदसौर में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी हुआ गिरफ्तार, मंडला में घूस लेते धराया बाबू

MP में रिश्वतखोरी चरम पर, मंदसौर में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी हुआ गिरफ्तार, मंडला में घूस लेते धराया बाबू

मंदसौर : मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी को खत्म करने के लिए लोकायुक्त की टीम जहां दिन रात काम कर रही है। तो वही रिश्वतखोरी का ताजा मामला मंदसौर से सामने आया है। जहां आज लोकायुक्त की टीम ने 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने भूमि के नामांतरण के लिए 40 हजार रूपए रिश्वत की मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त में कर दी। 

जमीन नामांतरण के लिए मांगे 40 हजार रूपए

मामला मंदसौर जिले के सुवासरा तहसील का है जहा पदस्थ पटवारी हरीश पाटीदार ने फरयादी से जमीन नामांतरण के लिए 40 हजार रूपए की मांग की। हालांकि फरयादी ने पहले ही पटवारी को 10 हजार रूपए दे दिए थे। लेकिन जब वो 30 हजार रूपए की दूसरी क़िस्त देने के लिए पहुंचा तो लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी को पैसे लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उज्जैन लोकायुक्त पुलिस द्वारा की गई। तो वही आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

एस डी एम कार्यालय में पदस्त बाबू घूस लेते हुआ गिरफ्तार

दूसरा मामला मण्डला का है। जहां आज जबलपुर लोकायुक्त ने एस डी एम कार्यालय में पदस्त बाबू को 5 हजार की घूस लेते हुए गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फरयादी से जमीन खसरा सुधार की एवज मे पैसों की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरयादी ने लोकायुक्त में कर दी। 

जमीन क़े खसरा मे सुधार कार्य करवाना था

इधर, शिकायत सही पाए जाने पर जबलपुर लोकायुक्त ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी देते हुए लोकायुक्त के अधिकारी ने बताया कि फरयादी गेंद लाल जो की दरगढ़ गाँव का रहने वाला है। उसे जमीन क़े खसरा मे सुधार कार्य करवाना था... जिसके एवज में एस डी एम कार्यालय के बाबू काशी राम मरावी ने उससे 8 हजार की मांग की।

बाबू क़े खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम क़े तहत मामला दर्ज

इसके बाद सौदा 5 हजार में तय हुआ और जब फरयादी पैसे लेकर मौके पर पहुंचा तो लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फ़िलहाल बाबू क़े खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम क़े तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। वही मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार