होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR GANGRAPE : बड़ी खबर ! छतरपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बस स्टैंड से अगवा कर वारदात को दिया अंजाम

CHHATARPUR GANGRAPE : बड़ी खबर ! छतरपुर में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बस स्टैंड से अगवा कर वारदात को दिया अंजाम

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर से गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आरोपियों ने बस स्टैंड से नाबालिग को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को दिया। नाबालिग मुख्य बस स्टैंड क्षेत्र में अपने बॉय फ्रेंड का इंतजार कर रही थी। इस दौरान आरोपियों ने उसे अगवा कर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

पीड़िता अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से भागने वाली थी

पुलिस को बयान देते हुए पीड़िता ने बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर से भागने वाली थी। इसी के चलते दोनों बस स्टैंड पहुंचे लेकिन कथित प्रेमी युवक डर गया और नाबालिग को वहीं अकेला छोड़कर रफूचक्कर हो गया। इसके बाद लड़की बस स्टैंड पर बने मुसाफिरखाने में अकेली थी। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों की नजर उस पर पड़ी और उसे जबरदस्ती सुनसान जगहे पर ले गए और गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

आरोपियों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज

सुबह जब युवती किसी तरह घर पहुंची तो परिजनों को पूरी दस्ता बताई। जिसके बाद सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने पीडि़ता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस फिलहाल घटनास्थल की बारीकी से शिनाख्त कर रही है कि वारदात को बस स्टैंड के पास किसी सुनसान जगह पर अंजाम दिया गया या फिर किसी होटल में। पुलिस मुसाफिरखाने और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। वही पुलिस का दावा है वो जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। 


संबंधित समाचार