होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : इंदौर में 27 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, आएंगी कई बड़ी कंपनीज, अच्छे मिलेंगे पैसे

INDORE NEWS : इंदौर में 27 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, आएंगी कई बड़ी कंपनीज, अच्छे मिलेंगे पैसे

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में 27 सितंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है। जिसमे 18 से 40 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते है। एक दिवसीय “युवा संगम” रोजगार मेले का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नन्दानगर (Government ITI) इंदौर में प्रातः 10.30 से दोपहर 3 बजे तक किया जा रहा है। जिसका सीधा फायदा नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को होगा। 

कलेक्टर के निर्देश पर इंदौर में लगेगा रोजगार मेला

इस रोजगार मेले का आयोजन इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर किया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उप संचालक रोजगार पी. एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। जिसमे 8वीं से स्नातकोत्तर और आईटीआई पास के युवा शामिल हो सकते है। 

इन डॉक्यूमेंट्स को साथ लाना जरूरी

इस दौरान अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां साथ लाने की अपील की गई है। जिला रोजगार कार्यालय ने युवाओं से युवा संगम कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए आग्रह किया है।

यह कंपनियां आएंगी

जिसमें अपाल्टो प्रायवेट लिमिटेड, गरूड़ गति एलएलपी, टीसीआईएल, जेजे इंडस्ट्रिज, लाल पैथलैब्स फाउंडेशन, श्याम टाटा मोटर्स आदि के 800 से अधिक रिक्त पदों के प्रारंभिक चयन हेतु उपस्थित रहेंगी। 

इन पदों पर मिलेगी नौकरी

इन संस्थाओं में ऑफिस बॉय, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, बैक ऑफिस एसोसिएट, एचआर इंटर्न, सेल्स ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर, एडमिन कोऑर्डिनेटर, वीडियो एडिटर, स्टिचिंग ऑपरेटर, प्रेसमैन, कटिंग ऑपरेटर, पैकिंग स्टाफ, एग्जीक्यूटिव लॉजिस्टिक्स, मशीन ऑपरेटर, सीएनसी ऑपरेटर, वीएमसी/सीएमसी ऑपरेटर, प्रेस ऑपरेटर, वेल्डिंग ऑपरेटर, टूल रूम ऑपरेटर, इलेक्ट्रिकल पद, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, सोर्सिंग ऑफिसर, काउंसलर, मोबिलाइज़र, ट्रेनर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रीशियन, प्रोडक्शन इंजीनियर, वेल्डर, वेयरहाउस एसोसिएट, फैक्ट्री हेल्पर तथा कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव सहित फिटर, टर्नर, मशीनिष्ट आदि के विभिन्न पदों हेतु आकर्षक वेतन पर रोजगार प्रदान करने हेतु कंपनियों के प्रतिनिधि द्वारा आवेदकों के साक्षात्कार लेकर प्रारंभिक रूप से चयन करेंगे।


संबंधित समाचार