होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CHHATARPUR NEWS : छतरपुर में खून से लाल हुई सड़क, बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में 5 की मौत, कई घायल

CHHATARPUR NEWS : छतरपुर में खून से लाल हुई सड़क, बोलेरो-ट्रक की भिड़ंत में 5 की मौत, कई घायल

छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर में शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की दुखद मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा छतरपुर जिले के मातगुवां थाना क्षेत्र के चौका गांव के पास हुई। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे सभी 

बताया जा रहा है कि एक परिवार बोलेरो गाड़ी में सवार होकर अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी उनकी गाड़ी की ट्रक के साथ भिड़ंत हो  गई। जिसकी वजह से गाड़ी में सवार 6 में से 5 की मौत हो गई, जबकि 1 की हालत गंभीर बनी हुई है। 

आगे की कार्रवाई जारी 

बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वही मौके पर मची चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को तुरंत घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है। 

 पुलिस ने मृतकों की पहचान 

मृतकों की पहचान बिजावर निवासी दौलत रैकवार, बीना रैकवार, श्याम बाई रैकवार, संजय रैकवार और कौशल्या रैकवार के रूप में हुई है। घायल ड्राइवर की पहचान छोटू रैकवार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। 
 


संबंधित समाचार