होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

RATLAM NEWS : तिरंगे के सम्मान में रतलाम में निकली भव्य वाहन रैली, युवा मोर्चा ने लगाएं भारत माता के जयकारे

RATLAM NEWS : तिरंगे के सम्मान में रतलाम में निकली भव्य वाहन रैली, युवा मोर्चा ने लगाएं भारत माता के जयकारे

रतलाम : स्वतंत्रता दिवस के पूर्व भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रतलाम में तिरंगा वाहन रैली निकाली। जिसमे बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लेकर शामिल हुए और भारत माता के जयकारे लगाएं। इस दौरान मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और महापौर प्रहलाद पटेल सहित युवा मौर्चा के कार्यकर्त्ता मौजूद रहे। 

अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान पर रैली हुई समाप्त 

रैली का शुभारंभ सुबह करीब 11 बजे महालवाड़ा से हुआ। इसके बाद तिरंगा वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अलकापुरी स्थित भारत माता उद्यान पहुंचेगी। यहां भारत माता की आरती के आयोजन के साथ रैली का समापन किया गया। 

राष्ट्रभक्ति का दिया संदेश 

रैली को लेकर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अनुकूल सोनी ने युवाओं एवं नागरिकों का तिरंगा वाहन रैली और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने और तिरंगे के सम्मान में एकजुट होने पर सब का आभार माना।


संबंधित समाचार