होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PANNA NEWS : सहेलियों के साथ नहाने गई बच्ची पानी में डूबी, दम घुटने से 6 साल की मासूम की मौत, पसरा मातम

PANNA NEWS : सहेलियों के साथ नहाने गई बच्ची पानी में डूबी, दम घुटने से 6 साल की मासूम की मौत, पसरा मातम

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां पानी में डूबने से एक 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपनी सहेलियों के साथ तालाब में नहाने गई थी। जहां वो गहराई में समां गई और उसकी मौत हो गई। घटना पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के बड़गाड़ी (नई बस्ती) गांव की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। 

मृतक बच्ची रिंकी गोंड

जानकारी के अनुसार, मृतक बच्ची रिंकी गोंड अपनी सहेलियों के साथ नहाने के लिए बलराम तालाब में गई थी। जहां नहाते नहाते वो पानी की गहराई में जा समाई और दम घुटने की वजह से उसकी मौत हो गई। हालांकि समय रहते बच्चियों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 

परिवार में पसरा मातम

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बच्ची की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 
 


संबंधित समाचार