होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बड़ी खबर ! कटनी में स्कूल की दिवार गिरने से 5वी के छात्र की मौत, सीहोर में नव विवाहित ने लगाई फांसी

MP NEWS : बड़ी खबर ! कटनी में स्कूल की दिवार गिरने से 5वी के छात्र की मौत, सीहोर में नव विवाहित ने लगाई फांसी

कटनी: मध्य प्रदेश के कटनी से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां स्कूल की बाउंड्री बाल की दिवाल गिरने से 5वी के छात्र की मौत हो गई। छात्र स्कूल खत्म होने के बाद बाहर खड़ा था। इस दौरान अचानक स्कूल की दिवार भरभराकर कर गिर गई। जिसकी चपेट में आने की वजह से उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में जहां मातम पसरा हुआ है। तो वही पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू की। 

शासकीय प्राथमिक शाला बम्हंगवा का मामला 

यह पूरी घटना कैमोर थाना के बम्हंगवा स्कूल का है। जहां स्कूल की बाउंड्री बाल की दिवाल गिरने से 5वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत हो गई। हालांकि हादसे के बाद तुरंत छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जायजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

नव विवाहित ने फांसी लगाकर दी जान 

दूसरी घटना सीहोर जिले के इछावर थाना क्षेत्र की है। जहां एक नव विवाहित ने फांसी लगाकर अपनी जान ले ली। युवती ने घटना को घर में अंजाम दिया। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंचे और केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू की। 

आत्महत्या का कारण अज्ञात 

बताया जा रहा है कि जिस वक़्त युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया उस वक़्त वो घर में अपने 8 महीने के बेटे के साथ अकेली थी। युवती ने आत्महत्या क्यों की इसका पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। 

मामले में जांच पड़ताल जारी

पुलिस ने मृतक महिला की पहचान विनिता नागर पति गोलू उम्र 30 साल के रूप में की है। जहां शादी के एक साल के बाद ही युवती ने घर में फांसी लगाकर अपनी जा दे दी। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। यह घटना इछावर थाना क्षेत्र के बोरदी गांव की है। 
 


संबंधित समाचार