भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर लाखों नए शासकीय कर्मचारियों की नजरें टिकी हुई हैं। लंबे समय से प्रतीक्षित परिवीक्षा अवधि (Probation Period) में पूर्ण वेतन से जुड़े प्रस्ताव पर आज अहम फैसला लिया जा सकता है। नए कर्मचारियों को अब तक परिवीक्षा अवधि में आंशिक वेतन मिल रहा है, जिसे लेकर कर्मचारी संगठनों द्वारा लगातार मांग की जा रही थी। इस मुद्दे पर हाईकोर्ट पहले ही कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुना चुका है, वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव भी पूर्व में इस विषय पर सकारात्मक संकेत दे चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आज की कैबिनेट बैठक में नए शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है।
हाईकोर्ट का फैसला और सरकार का रुख:
हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि परिवीक्षा अवधि में कार्यरत कर्मचारियों को पूर्ण वेतन दिए जाने पर विचार किया जाना चाहिए। इस फैसले के बाद राज्य सरकार पर निर्णय लेने का दबाव बढ़ गया था। सीएम मोहन यादव भी पहले कह चुके हैं कि सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री यादव के आज का कार्यक्रम:
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज दिनभर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 11:00 बजे राज्य कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे।दोपहर विधानसभा पहुंचेंगे। शाम को कृषि लोकोत्सव के संबंध में बैठक लेंगे। इसके साथ ही शाम 6:00 बजे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम से जुड़े विषयों पर बैठक लेंगे।
अभ्युदय MP क्विज पुरस्कार वितरण समारोह में सहभागिता:
नासा में चयनित छात्रों को नासा किट वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। आज का दिन नए कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक हो सकता है। अगर कैबिनेट बैठक में परिवीक्षा अवधि में पूर्ण वेतन का प्रस्ताव मंजूर होता है, तो यह फैसला हजारों नए शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत और ऐतिहासिक कदम साबित होगा। अब सभी की निगाहें मोहन कैबिनेट के फैसले पर टिकी हु