होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : इंदौर में कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, जबलपुर में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, FIR दर्ज

MP NEWS : इंदौर में कांस्टेबल ने फांसी लगाकर दी जान, जबलपुर में दोस्त ने की दोस्त की हत्या, FIR दर्ज

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में एक यातायात आरक्षक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आरक्षक उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का रहने वाला था। जिसने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या कर ली। सुसाइड के कारणों का पता लगाने का जहां पुलिस प्रयास कर रही है। तो वही आरक्षक के किस कदम से पुलिस विभाग में हड़कप मच गया है। 

सुसाइड नोट नहीं मिला

मामला मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक देर शाम अपने सरकारी क्वार्टर में पहुंचा। जहां उसने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके पर जांच के दौरान किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस वजह से कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आरक्षक का नाम अंकित तोमर है। जो जल्द ही दिल्ली पुलिस ज्वाइन करने वाला था। 

मृतक वर्ष 2018 से मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में थे शामिल

फ़िलहाल पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन और अन्य सामग्री को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा जप्त कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। परिवार को उत्तर प्रदेश में सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरक्षक 2018 से मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के लिए काम कर रहे थे। 

शराब पार्टी के बाद की हत्या

दूसरी घटना जबलपुर की है। जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की शराब पार्टी के बाद हत्या कर दी। घटना थाना पाटन की नूनसर पुलिस चौकी के ग्राम नीची की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू की। 

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

दरअसल, शुक्रवार देर रात दो दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद अज्ञात दोस्त ने पहले तो  मृतक मनीष चढ़ार के साथ मार पिट की। इसके बाद गमछे से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इधर, घटना की जानकारी ग्रामीणों को जैसे ही लगी तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू की। 
 


संबंधित समाचार