सागर : मध्य प्रदेश के सागर से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां गहरे पानी में सामने की वजह से 3 दोस्तों की मौत हो गई। सभी दोस्त शुक्रवार को ग्राम गुड़ा के पास स्थित एक क्रेशर खदान में नहाने गए थे। इस दौरान एक दोस्त गहराई में सामने लगा। जिसे बचाने के लिए अन्य तीन दोस्तों ने पानी में छलांग लगा दी। एक को तो किसी तरह बचा लिया गया। लेकिन इस हादसे में 3 की मौत हो गई। घटना बहेरिया थाना क्षेत्र की है। तो वही इस दुखद घटना पर सीएम मोहन ने खेद व्यक्त करते हुए पीड़िता परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किये है।
इनकी हुई मौत
दरअसल,' 'गुड़ा गांव के क्रेशर में सात दोस्त नहाने पहुंचे थे। इस दौरान एक दोस्त गहराई में चला गया। जिसे बचाने के चलते 2 और युवकों की मौत हो गई। सागर में हुए इस दुखद हादसे की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो वो रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन के दौरान अभिषेक उर्फ अध्धा (20 वर्ष), निवासी कैंट का शव बरामद किया, जबकि तनीश कोरी (19 वर्ष) और तेजराम पटेल (20 वर्ष) के बॉडी की तलाश अब भी जारी है।
तनीश कोरी और तेजराम पटेल की तलाश जारी
इधर, हादसे की जानकारी देते हुए शिवा वाल्मिकी ने बताया कि सभी 7 दोस्त शहर के केंट थाना क्षेत्र के बंगला नंबर 9 के पास रहते थे और नहाने के लिए बंद खदान में पहुंचे थे। इस दौरान तनीश कोरी अचानक गहरे पानी में जाने लगा और डूबने लगा. उसे बचाने के लिए अभिषेक और तेजराम ने पानी में छलांग लगा दी, लेकिन वे भी खुद को संभाल नहीं पाए और डूब गए. इस दौरान चौथे साथी आयुष ने भी उन्हें बचाने की कोशिश की, जिसे अन्य दोस्तों ने पकड़ लिया जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।