होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE NEWS : 21 साल बाद मध्यप्रदेश में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, इंदौर से होगी शुरुआत, प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

INDORE NEWS : 21 साल बाद मध्यप्रदेश में फिर दौड़ेंगी सरकारी बसें, इंदौर से होगी शुरुआत, प्रदूषण से मिलेगी मुक्ति

इंदौर:  मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। करीब 21 साल बाद राज्य में सरकारी कंपनी की बसों का संचालन दोबारा शुरू होने जा रहा है। इसकी शुरुआत जुलाई-अगस्त 2026 से इंदौर क्षेत्र में होगी। इसी के साथ प्रधानमंत्री ई-बस सेवा (PM E-Bus Service) के तहत इंदौर शहर में 150 नई इलेक्ट्रिक बसें भी सड़कों पर उतरने की तैयारी में हैं।

इंदौर से शुरू होगी सेवा 

राज्य सरकार ने प्रदेश को सात परिवहन क्षेत्रों इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर और रीवा में विभाजित किया है। पहले चरण में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना और प्रधानमंत्री ई-बस सेवा का संचालन इंदौर से शुरू किया जाएगा। इस व्यवस्था की जिम्मेदारी अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड (AICTSL) और इंदौर संभाग के संबंधित जिलों को सौंपी गई है।

 प्रदेशभर  में 2,432 बसों का होगा संचालन 

योजना के अनुसार, 150 इलेक्ट्रिक बसों को शहर के विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा, जिससे कुल बसों की संख्या 784 तक पहुंच जाएगी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में 2,432 बसों का संचालन किया जाएगा।

कहां बनेंगे चार्जिंग स्टेशन?

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए आधुनिक चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी विकसित किया जा रहा है। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर में दो-दो चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे, जबकि उज्जैन, जबलपुर और सागर में एक-एक स्टेशन स्थापित होगा।

 ई-बसें इंदौर पहुंच चुकी

इस बीच केंद्र सरकार से भेजी गई ई-बसें इंदौर पहुंच चुकी हैं और शहर के विभिन्न मार्गों पर उनकी टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। परीक्षण पूरा होने के बाद जल्द ही ये बसें नियमित रूप से यात्रियों के लिए संचालित की जाएंगी


संबंधित समाचार