जबलपुर :मध्य प्रदेश के जबलपुर में हर साल की तरह इस साल भी पंजाबी दशहरे का जश्न धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आयोजन की जहां लगभग तैयारी पूरी कर ली गई है। तो वही कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:30 बजे से होगी। जहां 75 फीट ऊंचे रावण और कुंभकर्ण के पुतलों का भगवान श्रीराम द्वारा दहन किया जाएगा।
74वें पंजाबी दशहरे में दिखेगा आतिशबाजी का जलवा
रावण दहन का आयोजन ग्वारीघाट स्थित आयुर्वेद कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। जहां अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्याम बैंड के करीब 200 कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही भगवान श्रीराम की शोभायात्रा धार्मिक धुनों और पारंपरिक प्रस्तुतियों के बीच निकाली जाएगी।
आसमान में बिखरेंगे आतिशी रंग
पंजाबी दशहरे का सबसे बड़ा आकर्षण आतिशबाजी होगी। आयोजकों के अनुसार शिवाकाशी सहित अन्य आतिशबाजों द्वारा रंग-बिरंगे पटाखों और विशेष आतिशी प्रस्तुतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।
मंत्री राकेश सिंह होंगे मुख्य अतिथि
बता दें कि पंजाबी हिंदू एसोसिएशन पिछले 74 वर्षों से इस पारंपरिक दशहरा उत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इस साल भी यह आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेगा। जहां मुख्य अतिथि लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह रहेंगे। इसके साथ ही सांसद आशीष दुबे, विवेक तन्खा, सुमित्रा बाल्मीकी, महापौर जगत बहादुर सिंह और नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।