बड़वानी : मध्य प्रदेश के बड़वानी में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक मां का शव उसके दो मासूम बच्चो के साथ कुएं में मिला। घटना वरला थाना क्षेत्र के दुगानी गांव के रामजी फलिया की है। जिसकी जानकारी सामने आने के बाद गांव में जहां हड़कप मच गया है। तो वही पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।