होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : बड़ी खबर ! खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत, 17 घायल

MP NEWS : बड़ी खबर ! खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की मौत, 17 घायल

भोपाल : राजस्थान के कोटा जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल है। सभी मृतक बैतूल के रहने वाले थे। जो भोपाल से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे थे। इधर, घटना पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने  दुख व्यक्त कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

सुबह करीब 6 बजे हुआ एक्सीडेंट 

हादसा सीमलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब मध्य प्रदेश से जयपुर जा रही एक ट्रैवलर वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे बरसाती नाले में जा गिरी। इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। 

नींद की झपकी आने से हुआ हादसा 

बताया जा रहा है कि हादसा नींद की झपकी आने से हुआ। जिसकी वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले के ऊपर बने पुल से टकराई और करीब 15 फीट नीचे जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। साथ ही घायलों को गाड़ी का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। 

हादसे में इनकी गई जान 

इस दुखद हादसे में अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी और राजू सहित ट्रैवलर के ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हुए है। जिसमे से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 


संबंधित समाचार