होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

India Malaysia Agreement: भारत-मलेशिया के बीच हुए 6 सबसे बड़े समझौते, PM मोदी की मौजूदगी में हुआ हस्ताक्षर...

India Malaysia Agreement: भारत-मलेशिया के बीच हुए 6 सबसे बड़े समझौते, PM मोदी की मौजूदगी में हुआ हस्ताक्षर...

India Malaysia Agreement: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और की मौजूदगी में भारत और मलेशिया के बीच छह अहम समझौतों (MoU) पर हस्ताक्षर हुआ है।  इस उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठक में  कुआलालंपुर में दोनों देशों ने सांस्कृतिक, रणनीतिक और आर्थिक सहयोग को नई मजबूती देने पर अपनी सहमति जताई है।विदेश मंत्रालय (MEA) से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय मलेशिया यात्रा पर हैं,  

कई अहम मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा:

PM का ये दौरा मलेशिया और भारत के व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस दौरान निवेश, व्यापार, रक्षा, सेमीकंडक्टर, समुद्री सहयोग, सुरक्षा, ऊर्जा, पर्यटन, डिजिटल टेक्नोलॉजी, सांस्कृतिक और नवीकरणीय संसाधन आदान-प्रदान जैसे कई अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई है।

इन क्षेत्रों पर समझौता:

सूत्रों के मुताबिक जिन सहमति पत्रों और द्विपक्षीय समझौतों का इस यात्रा के दौरान आदान-प्रदान हुआ है, उनमें संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों और सुरक्षा सहयोग में भागीदारी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, सेमीकंडक्टर विकास, भ्रष्टाचार विरोधी सहयोग  व आपदा प्रबंधन शामिल हैं। इसके अलावा व्यावसायिक शिक्षा, मलेशिया में कार्यरत भारतीय श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण से जुड़े समझौते भी हुए हैं। इनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच जमीनी स्तर और संस्थागत पर सहयोग को मजबूत करना है।

थिरुवल्लुवर केंद्र स्थापित करने की घोषणा:

वहीं यूनिवर्सिटी ऑफ मलाया में प्रधानमंत्री मोदी ने थिरुवल्लुवर छात्रवृत्तियों की शुरुआत और एक विशेष थिरुवल्लुवर केंद्र स्थापित करने की घोषणा की है। ये पहल भारत–मलेशिया के सांस्कृतिक संबंधों और जन-स्तरीय को मजबूत और प्राचीन तमिल दार्शनिक थिरुवल्लुवर की शिक्षाओं का प्रसार भी करेगी। इसके साथ ही मलेशिया में अपना पहला वाणिज्य दूतावास भारत ने खोलने का फैसला भी किया है, जिससे भारतीय नागरिकों को बेहतर कांसुलर सेवाएं और  राजनयिक संबंधों को मजबूती मिल सकेंगी।

डिजिटल कनेक्टिविटी और आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा:

इसके अलावा ITRA जामनगर और यूनिवर्सिटी ऑफ साइबरजया के बीच हुए समझौते को पारंपरिक व आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में भी काफी अहम माना जा रहा है। जिससे शैक्षणिक सहयोग और शोध को बढ़ावा मिलेगा। डिजिटल भुगतान को लेकर मलेशिया की PayNet  और NPCI इंटरनेशनल (NIPL)  के बीच द्विपक्षीय भुगतान व्यवस्था विकसित करने पर भी सहमति बनी है। इसके तहत मलेशिया से UPI को जोड़ने की भी योजना बनाई गई है, जिससे आगामी समय में व्यापारियों, छात्रों और पर्यटकों को तेज,आसान और सस्ता भुगतान विकल्प मिलेगा।

पर्यावरण संरक्षण संरक्षण: 

मलेशिया ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने की सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर चुकी हैं। ये पहल बड़ी जैव विविधता और बिल्लियों के संरक्षण की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।


संबंधित समाचार