सीधी : मध्य प्रदेश के सीधी से मानवता को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। जहां जमीनी विवाद के चलते शुक्रवार को एक चचेरे भाई ने 50 साल के किसान की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना सीधी जिले के मड़वास थाना क्षेत्र अंतर्गत धानिगवा पश्चिम टोला की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की।
10 डिसमिल जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब 10 डिसमिल सड़क की जमीन को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। इस जमीन को लेकर मड़वास तहसील में प्रकरण भी दर्ज है। इसके बावजूद विवाद का समाधान नहीं हो सका और शुक्रवार सुबह यह विवाद हत्या तक पहुंच गया।