होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SATNA NEWS : दुखद ! सतना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 5 साल के मासूम की मौत, माता - पिता सहित 4 घायल

SATNA NEWS : दुखद ! सतना में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 5 साल के मासूम की मौत, माता - पिता सहित 4 घायल

सतना : मध्य प्रदेश के सतना में सड़क हादसे का शिकार होने के चलते एक 5 साल के बच्चे की दुखद मौत हो गई। जबकि एक्सीडेंट में माता-पिता समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बरौंधा थाना क्षेत्र की है। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर

बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर एक परिवार पहाड़ीखेड़ा से कालिंजर की ओर जा रहे थे। तभी महुआ डांडी बैरियर के आगे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से हादसे में 5 साल के कार्तिक पाल की मौत हो गई। जबकि आशाराम पाल (25), पिता रामाधार पाल, बिल्लों पाल (28), पति श्रीकेश पाल, सतीश पाल (8) और शिवम पाल (6) गंभीर रूप से हादसे में घायल हो गए। जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। 

हादसा 11:45 बजे हुआ 

हादसे के बाद से आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। हादसा महुआ डांडी बैरियर के आगे सुबह करीब 11:45 बजे के आस पास हुआ। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
 


संबंधित समाचार