होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

40 elephants created ruckus: प्रदेश में 40 हाथियों ने मचाया उत्पात, खलिहान में रखा क्विंटल भर  धान किया चट, कबड्डी खिलाड़ी को भी कुचला 

40 elephants created ruckus: प्रदेश में 40 हाथियों ने मचाया उत्पात, खलिहान में रखा क्विंटल भर  धान किया चट, कबड्डी खिलाड़ी को भी कुचला 

40 elephants created ruckus:  छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात बढ़ते जा रहा है, अलग अलग समूहों में विचरण कर रहे और आबादी वाले इलाकों में नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में 40 हाथियों के दल ने छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के ग्राम खरकट्टा में आतंक मचा रखा है। वहां हाथियों के दल ने ना सिर्फ आबादी वाले गांव में प्रवेश किया साथ ही कई क्विंटल धान को चट कर लिया। ग्रामीणों ने धान को बोरों में भरकर रखा हुआ था जिसे वे टोकन के आधार पर धान को बेचने खरीदी केंद्र ले जाते।  ग्राम बालाझर और खरकट्टा में 5 घरों में तोड़-फोड़ की।

READ MORE:दिग्विजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मानहानि का मामला दर्ज

हाथियों ने किया नुकसान ही नुकसान: 
किसानों ने क्विंटल भर धान चट तो कर ही लिए साथ ही साथ, गांव वालों के घरों को भी तोड़ फोड़ कर लिया और घर पर रखे सारे सामान भी खा लिए, इसके बाद हाथियों का उत्पात तब अति हुआ जब रायगढ़ जिले के घरघोड़ा रेंज के टेंडा नवापारा सर्किल में लोटान के नजदीक कबड्‌डी स्पर्धा से लौट रहे एक युवक को हाथी ने रौंद दिया।

हुए नुकसान के लिए किसानों ने की मुआवजे की मांग: 
हाथियों के दल के उत्पात से पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के खरकट्टा, बालाझर, खारढोढ़ी, शेखरपुर के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई है. जहां ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं. 

READ MORE: सौम्या चौरसिया की बढ़ी मुसीबतें, 4 दिन का रिमांड बढ़ा
 


संबंधित समाचार