इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर में रविवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की दुखद मौत हो गई। जबकि 8 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा रात ढाई बजे के करीब खुड़ैल थाना क्षेत्र के ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हुआ। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ट्रक में बारात की गाड़ी पीछे से जा घुसी
बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी कर जब दुल्हन लेकर लौट रहे थे, तभी भूसे से भरे हुए ट्रक में बारात की गाड़ी पीछे से जा घुसी। जिसकी वजह से मौके पर 3 की मौत हो गई, जबकि अन्य एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज एमवाय हॉस्पिटल में जारी है।
खुड़ैल थाना क्षेत्र के ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, तूफान गाड़ी में तकरीबन 12 लोग बैठे हुए थे. जब गाड़ी खुड़ैल थाना क्षेत्र के बाईपास पर पहुंची तभी भूसे से भरा हुआ ट्रक जो की तूफान गाड़ी के आगे चल रहा था उसने अचानक से ब्रेक लगा दिया. जिससे गाड़ी ट्रक में पीछे से घुस गई. इस दर्दनाक हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 4 की जान चली गई।
मृतकों की पहचान
हादसे में जिनकी मौत हुई है। उनकी पहचान इरफान, आरीस, फरहान और अफराद के रूप में हुई है।. घायलों में आरिफ, मोहम्मद अली, अयान, सोनू, मोहम्मद कैफ, रेहान, अलफेज और फैजान शामिल हैं ।सभी लोग इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।