रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम में मंगलवार सुबह हुए दो अलग अलग भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में जारी है। हादसा रतलाम जिले के जावरा अनुभाग के अंतर्गत दिल्ली मुंबई 8 लाइन एक्सप्रेस-वे पर हुआ।
हादसे में दोनों कार सवार दो-दो लोगों की मौत
बताया जा रहा है कि, दोनों कार जावरा ताल रोड इलाके में एक्सप्रेस-वे के ऊपर से एक के बाद एक नीचे आ गिरी। हादसे में दोनों कार सवार दो-दो लोगों की मौत हुई है तथा करीब 6 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें सरकारी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ हादसा
पहला हादसा सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुआ। पंजाब का परिवार MH48 AK 4833 नंबर की कार से मुंबई जा रहा था। इसी बीच ड्राइवर को झपकी लगने से उनकी कार 8 लेन के बीच बनी रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में नरेंद्र कौर (67) और उनकी बहू मनप्रीत कौर (32) की मौत हुई है।
दूसरी हादसा सुबह करीब साढ़े 6 बजे हुआ
तो वही दूसरी घटना, सुबह करीब साढ़े 6 बजे के करीब हुआ। कार नंबर GJ20 CB 4610 हवा में उछलते हुए रोड के बीच बनी बाउंड्री से टकराकर खाई में आ गिरी। जिसकी वजह से कार में सवार दो पुरुषों की मौत हो गई। जिनकी पहचान, रवि हटीला निवासी चंदला, दाहोद और 50 वर्षीय रमेश मकवाना निवासी विजयगढ़, दाहोद के रूप में हुई है।