भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ देते हुए 36 अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। जिसको लेकर सरकार ने आदेश भी जारी कर दिए है।
15 जुलाई को जारी आदेश के अनुसार विभाग में संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक जनसंपर्क अधिकारी सहित विभिन्न श्रेणियों के अधिकारियों को उच्च पदों पर पदोन्नत किया गया है। सरकार के इस निर्णय से विभागीय अधिकारियों को लंबे समय से लंबित पदोन्नति का लाभ मिला है।