होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

ELECTION 2024: MP की छह सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 35.64 परसेंट हुआ मतदान

ELECTION 2024: MP की छह सीट पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में 35.64 परसेंट हुआ मतदान

भोपाल : मध्यप्रदेश में 18 वें लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। एपी के 6 लोकसभा सीट सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में बड़ी संख्या में लोग मतदान करने के लिए पोलिंग बोथ पर पहुंच रहे है। ताकि जनता अपने लिए एक अच्छी सरकार का चयन कर सके। बता दें कि भाजपा शासित राज्य के 29 संसदीय क्षेत्रों में से पहले चरण में शहडोल, मंडला (दोनों अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित), जबलपुर, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सीधी में मतदान हो रहा है।

इतने सीटों पर इतना हुआ मतदान 

प्रदेश के 6 लोकसभा सीट में सुबह 11 बजे तक छिंदवाड़ा, 32.51, जबलपुर, 27.41 , मंडला, 32.03 परसेंट, बालाघाट, 35.64  , शहडोल 29.57 
,सीधी 26.03  % मतदान हुए है। इधर, अन्य क्षेत्रों में जहां मतदान सुबह 7 बजे से 6 बजे तक होंगे। तो वही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में यानि की बैहर, लांजी और परसवाड़ा में सुबह सात से चार बजे तक मतदान होगा। इसके साथ ही प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला 04  जून को होगा। 
 


संबंधित समाचार