होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP NEWS : 2 जून को सड़कों पर उतरेंगे NHM के 32 हजार संविदा कर्मचारी, सरकार के खिलाफ करेंगे हल्ला बोल, दी ये चेतवानी

MP NEWS : 2 जून को सड़कों पर उतरेंगे NHM के 32 हजार संविदा कर्मचारी, सरकार के खिलाफ करेंगे हल्ला बोल, दी ये चेतवानी

भोपाल : मध्य प्रदेश में एनएचएम के 32 हजार कर्मचारी 2 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले है। कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे है। लेकिन सरकार द्वारा ठोस निर्णय नहीं लेने के चलते कर्मचारियों ने यह फैसला लिया। इधर, एक साथ बड़ी संख्या में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा सकती है। 

सरकार ने मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया

कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में सरकार की ओर से मांगों पर सहमति जताई गई थी, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे कर्मचारियों में गहरा असंतोष और आक्रोश है। वही कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से सरकारी अस्पतालों, ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है। 

8 जून को सीएम हाउस का करेंगे घेराव

बता दें कि 25 से 27 मई तक संविदा कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके बाद 28 और 29 मई को कलेक्टर, सीएमएचओ और बीएमओ को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 30 मई से 1 जून तक जनप्रतिनिधियों- सांसद, विधायक और मंत्रियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा और 2 जून से काम बंद हड़ताल की जाएगी। इसके बाद 8 जून को सीएम हाउस का घेराव किया जाएगा। 

NHM संविदा कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

  • सभी संविदा कर्मचारियों को स्थायी (नियमित) किया जाए।
  • सामान्य प्रशासन विभाग की नीति 2023 के अनुसार न्यू पेंशन स्कीम (NPS) और हेल्थ इंश्योरेंस लागू किया जाए।
  • अन्य राज्यों की तरह हर वर्ष 10 प्रतिशत वेतन बढ़ाया जाए।
  • नियमित कर्मचारियों की तरह महंगाई भत्ता दिया जाए।
  • सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों सहित अन्य पदों के वेतन में उचित संशोधन और पूर्व की तरह इंक्रीमेंट दिया जाए।
  • वेतन विसंगतियां दूर की जाए।
  • संविदा कर्मचारियों को भी नियमित कर्मचारियों के समान अवकाश का लाभ दिया जाए।
  • समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए।

संबंधित समाचार