होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

3 साल का मासूम भागीरथ अब भी बोरवेल में फसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कलेक्टर- SP मौके पर मौजूद

3 साल का मासूम भागीरथ अब भी बोरवेल में फसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, कलेक्टर- SP मौके पर मौजूद

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन का रहने वाला 3 साल का मासूम भागीरथ अब भी बोरवेल में फंसा हुआ है। जिसे बचाने के लिए प्रशासन जहां लगातार प्रयास कर रही है। तो वही दूसरी तरफ कलेक्टर और एसपी मौके पर मौजूद है। जो हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इतना ही नहीं बच्चे को पाइप से ऑक्सीजन दी जा रही। साथ ही मौके पर 2 एम्बुलेंस भी तैनात किये गए है।

40 फिट तक हुई खोदाई

जानकारी के अनुसार अभी तक बोरवेल की खोदाई 40 फिट तक हो चुकी है। लेकिन मासूम 70 फिट की गहराई पर फंसा हुआ है। जिसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। भोपाल की NDRF की टीम और हरदा, इंदौर और उज्जैन की SDRF टीम साथ मिलकर जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहे है। ताकि जल्द से जल्द बच्चे को बाहर निकाल सके। 

जटिल चट्टान बनी बाधा

JCB मशीनों की मदद से जहां बोरवेल की खोदाई की जा रही है। तो वही जटिल चट्टान बीच में आने की वजह से फ़िलहाल गड्ढा खोदने का काम रोका दिया गया है। हालांकि मासूम को बाहर निकालने के लिए लोहे का हुक डाला गया है। जिसमे बच्चे का एक हाथ फंस गया है, तो वही दूसरे हाथ के लिए भी हुक डालने का काम जारी है। 

खेलते खेलते बच्चा बोरवेल में गिरा

मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन के बड़नगर तहसील के झलारिया में खेलते समय 3 साल का बच्चा भागीरथ बोरवेल में गिर गया। हालांकि इस दौरान बच्चे की मां ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बच्चा गहराई में जा चुका था। घटना गुरुवार की रात करीब 7 बजे की है। 

बोरवेल लगभग 200 फिट गहरा

भागीरथ के पिता प्रवीण देवासी, राजस्थान के पाली जिले का रहने वाला है। इनका परिवार पिछले तीन दिन से इलाके में भेड़ चराने के लिए रुका हुआ था। परिजन के अनुसार, बच्चा दीवार के पास खेल रहा था। उसने पत्थर से बोरवेल का ढक्कन हटाया और बाल्टी समझकर पैर डाल दिया, जिससे वह सीधे अंदर गिर गया। बताया जा रहा है कि बोरवेल लगभग 200 फिट गहरा है। बच्चे को सलामत बाहर निकालने के लिए जहां प्रशासन एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। तो वही मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
 


संबंधित समाचार