रीवा : मध्य प्रदेश के रीवा में रफ़्तार का कहर देखने को मिला। जहां आज हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। तीनों लोग बाइक में सवार होकर शादी का कार्ड बाटने जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ़्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। जिसकी वजह से तीनों की मौके पर मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
हादसे में दो पुरुष और एक महिला की मौत
बताया जा रहा है कि बाइक में सवार होकर दो पुरुष और एक महिला शादी का कार्ड बाटने जा रहे थे, इस दौरान रायपुर कर्चुलियान के महर्षि मोड़ पर तेज रफ़्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसकी वजह से सभी की मौत हो गई। हादसे के बाद घंटो तक हाईवे पर जाम लगा रहा। जिसे पुलिस ने कड़ी मशकत के बाद खुलवाया।
कार इलाहाबाद की ओर से आ रही थी
इसके साथ ही पुलिस ने कार को जब्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि कार इलाहाबाद की ओर से आ रही। इस दौरान रायपुर कर्चुलियान के महर्षि मोड़ पर यह हादसा हो गया। मृतकों की फ़िलहाल पहचान नहीं हो सकी है। वही इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है।