धार : मध्य प्रदेश के धार से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां धरमपुरी थाना क्षेत्र में मनावर-धरमपुरी रोड पर हुए एक्सीडेंट में 3 लोगों की जान चली गई, जबकि 1 महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।
दोपहर 3 बजे की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे खलघाट से मनावर की ओर जा रहे दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने मृतकों में एक की पहचान लोकेश पिता रमेश, उम्र 50 वर्ष, निवासी बाकानेर के रूप में हुई है। लोकेश अपनी पत्नी सरिता के साथ बाइक से बाकानेर जा रहा था। हादसे में लोकेश की मौत हो गई, जबकि पत्नी सरिता घायल है। जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है।