होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

KATNI NEWS : कटनी में डंपर और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत, जबलपुर सड़क हादसे में दंपति की गई जान

KATNI NEWS : कटनी में डंपर और कार में हुई जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत, जबलपुर सड़क हादसे में दंपति की गई जान

कटनी : मध्य प्रदेश में सड़क हादसे बेलगाम हो गए है। आए दिन हो रहे एक्सीडेट में लोगों की बेवजह मौत हो रही है। इसी कड़ी में सड़क हादसे की दुखद खबर कटनी से सामने आई है। जहां डंपर और कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत होने के चलते 3 लोगों की मौत हो गई। घटना बड़वारा थाने क्षेत्र के बसाडी गांव की है। 

शादी से वापस लौट रहे थे सभी 

बताया जा रहा है कि रघुवंशी परिवार बरही के पिपरिया से शादी से वापस लौट रहे थे। इस दौरान सामने से आ रहे डंपर ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए कार को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज जारी है। 

हादसा सुबह करीब 5 बजे के आस पास हुआ

हादसा सुबह करीब 5 बजे के आस पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इस दुखद हादसे में अनिल, राकेश और अरुण रघुवंशी की मौत हो चुकी है। जबकि अभिषेक रघुवंशी और गजेंद्र रघुवंशी की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद से डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। सभी मृतक और घायल नरसिंहपुर जिले के सगोरिया के रहने वाले है। 

हादसा जबलपुर के थाना तिलवारा क्षेत्र का

दूसरी घटना जबलपुर की है। जहां तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार एक परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसकी वजह से पति पत्नी की मौत हो गई, जबकि बच्चा सुरक्षित बच गया। हादसा जबलपुर के थाना तिलवारा क्षेत्र की है। 

हादसे में बच्चा सुरक्षित बच गया

मिली जानकारी के अनुसार, जबलपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तिलवारा पुल से बुधवार देर रात एक परिवार बाइक में सवार होकर ससुराल से वापस घर लौट रहा था। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ़्तार पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसकी वजह से महिला उछलकर पुल के नीचे जा गिरी, जबकि पति की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि इस दुखद हादसे में बच्चा सुरक्षित बच गया।

आरोपी चालक मौके से फरार

हादसे के बाद से आरोपी चालक जहां मौके से फरार हो गया। तो वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। इस दुखद एक्सीडेंट में माढ़ोताल निवासी नारायण उर्फ बंटी केवट (32) पत्नी शालनी केवट (30) की मौत हो चुकी है। हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे के आस पास हुआ। 
 


संबंधित समाचार