होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BHIND NEWS : भिंड में लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ टकराई, हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 2 घायल

BHIND NEWS : भिंड में लोडिंग वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ टकराई, हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 2 घायल

भिंड : मध्य प्रदेश के भिंड में  रफतार का कहर देखने को मिला। जहां मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसा मेहगांव थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध दंदरौआ धाम मंदिर गेट के पास हुआ। जिसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों की हालत फ़िलहाल ठीक बताई जा रही है। 

पशु खरीद बिक्री के लिए जा रही रहे थे सभी

दरअसल, लोडिंग वाहन में सवार होकर कुछ लोग पशु खरीद बिक्री के लिए जा रही रहे थे। इस दौरान गाड़ी अनंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई और नीचे खंती में जा गिरी। जिसकी वजह से हादसे में 5 में से 3 की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। इतना ही नहीं एक्सीडेंट में लोडिंग वाहन के परखच्चे उड़ गए.

पुलिस ने मृतकों की पहचान

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि इस दुखद हादसे में 50 वर्षीय प्रीतम मांझी, उनके पुत्र सुनील मांझी (दोनों निवासी ग्राम छोली, जिला ग्वालियर) और उपेंद्र राणा (निवासी लखनौती, डबरा जिला ग्वालियर) की मौत हो गई। जबकि  घायलों की पहचान ऐरोली गांव निवासी रामरूप बघेल और मानवेंद्र ठाकुर के रूप में की गई है. 
 


संबंधित समाचार