मेष राशि: संगीत में रुचि बढ़ेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें।
वृष राशि: आपके दैनिक खर्चों में वृद्धि होगी, संगीत के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आय के नए साधन बनेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यन देने की जरूरत है।
मिथुन राशि: शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। पठन-पाठन में रुचि बढ़ सकती है। परिवार में आपसी वाद-विवाद की स्थितियां बन सकती हैं।
कर्क राशि: क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास हो सकता है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।
सिंह राशि: आज शासन-सत्ता से सहयोग मिलेने के आसार हैं, कला के क्षेत्र में आपकी रूचि बढ़ेगी। ऑफिस में ने कार्य कर सकते हैं।
कन्या राशि: बौद्धिक कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। आज कुछ वस्त्रों की खरीदी करेंगे, दैनिक कार्य आज अधिक हो सकते हैं वाणी पर संयम रखें।
तुला राशि: लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।
वृश्चिक राशि: संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेंगे। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। खर्च भी बढ़ेंगे।
धनु राशि: स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
मकर राशि: आलस्य की अधिकता हो सकती है। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ राशि: क्रोध से बचें। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयत रहें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।
मीन राशि: किसी रुके धन की प्राप्ति हो सकती है। कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।