मेष राशि
आज मन में आशा और निराशा दोनों तरह के भाव आ सकते हैं। बातचीत के दौरान संयम बनाए रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा और पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
वृष राशि
धैर्य और समझदारी से काम लेने का दिन है। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना बन सकती है। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत का लाभ भविष्य में मिलेगा।
मिथुन राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। विद्यार्थियों को अच्छी सफलता मिलने के संकेत हैं। हालांकि किसी विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है।
कर्क राशि
आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहने वाला है।
सिंह राशि
नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू या चयन प्रक्रिया में सफलता मिलने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
शिक्षा और ज्ञान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश में पढ़ाई या नए अवसर मिलने के संकेत हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में प्रगति के योग बन रहे हैं।
तुला राशि
जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार और पिता का सहयोग मिलेगा। कारोबार में विस्तार के अवसर बन सकते हैं। मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन परिणाम भी सकारात्मक मिलेंगे।
वृश्चिक राशि
मन में कुछ असमंजस की स्थिति बनी रह सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, लेकिन पिता के स्वास्थ्य को लेकर सावधानी रखें। व्यापार में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है और खर्च बढ़ सकते हैं।
धनु राशि
आज मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक चिंताओं से दूरी बनाएं।
मकर राशि
बौद्धिक और शैक्षणिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आय बढ़ने की संभावना है। बोलचाल में संयम बनाए रखना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
कुंभ राशि
आज भागदौड़ अधिक रह सकती है, लेकिन किसी मित्र की मदद से आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
मीन राशि
मन में अस्थिरता बनी रह सकती है। परिवार के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आय की तुलना में खर्च अधिक रहने की संभावना है। कामकाज के सिलसिले में भागदौड़ बढ़ सकती है।