होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Sawan 2026: सावन में इन चीज़ो का दान करने से बचे, नहीं तो फल के जगहे पाप की हो जाएगी प्राप्ति, महादेव जाएंगे रूठ

Sawan 2026: सावन में इन चीज़ो का दान करने से बचे, नहीं तो फल के जगहे पाप की हो जाएगी प्राप्ति, महादेव जाएंगे रूठ

things-should-not-be-donated-in-saavan: भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माने जाने वाले सावन (श्रावण) महीने 2026 की शुरुआत कल यानि की 30 जुलाई से होने जा रही है। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से शिव पूजा, जलाभिषेक और व्रत करने से महादेव प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामना को पूरा करते है। इतना ही नहीं सावन में दानपूर्ण का भी विशेष महत्व है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन के महीने में कुछ चीजों का दान नहीं करना चाहिए वरना आप आर्थिक तंगी के शिकार हो सकते है। तो चलिए जानते है की सावन में किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

सावन में गलती से भी ना करें इन चीजों को दान

= काले रंग की चीजों का दान ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन में कभी भी काले रंग की चीजों का दान न करें. काला रंग शनि और राहु ग्रह से संबंधित है. सावन का महीना हरियाली का महीना है और भगवान शिव को समर्पित है. ऐसे में सावन में काले रंग की चीजों का दान करना वर्जित है. इससे जीवन में नकारात्मकता का संचार होता है. 

= लोहे की चीजों का दान धार्मिक मान्यता है कि सावन के महीने में लोहे का दान वर्जित है. इससे शनि के अशुभ प्रभाव देखने को मिल सकते हैं. घर में दरिद्रता आ सकती है और घर की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है.

= नुकीली चीजों का दान सावन के महीने में किसी धारदार वस्तु का दान नहीं करना चाहिए. ऐसा माना जाता है कि अगर सावन में नुकीली चीजों का दान करेंगे तो इससे शिवजी अप्रसन्न हो जाएंगे. इस तरह के दान से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और परिवार कलह-क्लेश बढ़ने लगता है.


संबंधित समाचार