26 November Rashifal 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। मेष राशि के जातकों के खर्च बढ़ने की संभावना है। तुला राशि वालों को आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाना होगा। वहीं धनु और मीन राशि के जातकों को व्यापार और शैक्षिक गतिविधियों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
मेष राशि
आज आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। हालांकि, गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से बचें। परिवार में संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
वृषभ राशि
कारोबार के लिहाज से दिन सकारात्मक रह सकता है। व्यापार से आमदनी बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं, लेकिन मानसिक तनाव परेशान कर सकता है।अनावश्यक खरीदारी से बचें।
मिथुन राशि
आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और पढ़ाई के साथ रिसर्च से जुड़े कार्यों में भी सफलता मिलने की संभावना है। हालांकि, गुस्से की अधिकता आपके रिश्तों पर असर डाल सकती है।
कर्क राशि
अपने व्यवहार में संयम बनाए रखने की जरूरत है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से नुकसान हो सकता है। कारोबार में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं।
सिंह राशि
आज संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। बातचीत के दौरान आपकी वाणी में मधुरता बनी रहेगी, लेकिन किसी परिस्थिति में धैर्य कमजोर पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं।
कन्या राशि
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने की उम्मीद है। शिक्षा से जुड़े प्रयासों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। किसी पुराने या करीबी मित्र की मदद से नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है।
तुला राशि
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा, लेकिन आर्थिक मोर्चे पर कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं। आमदनी में कमी और खर्चों में बढ़ोतरी के कारण बजट बिगड़ने की आशंका है।
वृश्चिक राशि
कारोबार में तरक्की के अवसर बन सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन इसके साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास में उतार-चढ़ाव रह सकता है।
धनु राशि
पढ़ाई-लिखाई में रुचि बढ़ सकती है। उच्च शिक्षा से जुड़े लोगों को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और नए काम शुरू करने का उत्साह बना रहेगा।
मकर राशि
पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। किसी मित्र की सहायता से कारोबार में विस्तार और आर्थिक प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं।
कुंभ राशि
परिवार का पूरा सहयोग मिलने के संकेत हैं। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े मामलों में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है।
मीन राशि
अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं, इसलिए सकारात्मक सोच बनाए रखें।