मेष राशि: मन में अशांति रह सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों से विवाद से बचें। स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मामलों पर ध्यान देना जरूरी होगा।
वृष राशि: मन में थोड़ी बेचैनी रहेगी, लेकिन शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक क्षमता से आय बढ़ने के योग हैं। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती की विशेष कृपा मिलेगी।
मिथुन राशि: मानसिक उतार-चढ़ाव के बावजूद परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि: मन निराश रह सकता है। कारोबार में सुधार होगा लेकिन कुछ रुकावटें आएंगी। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, धैर्य बनाए रखें।
सिंह राशि: आत्मसंयम जरूरी है। बातचीत में संतुलन रखें। संतान के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। नौकरी में कार्यभार बढ़ सकता है।
कन्या राशि: नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आवेश से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा और तरक्की के अवसर भी सामने आ सकते हैं।
तुला राशि: आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। कारोबार में बदलाव से लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
वृश्चिक राशि: मन परेशान रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में बदलाव और खर्च बढ़ने के संकेत हैं।
धनु राशि: परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। विदेशी कारोबार या संपर्कों से लाभ होगा। मित्रों की मदद से आर्थिक अवसर मिल सकते हैं।
मकर राशि: स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी। धैर्य से काम लें।
कुंभ राशि: आत्मविश्वास अच्छा रहेगा लेकिन मन अस्थिर हो सकता है। परिवार से दूरी संभव है। पिता का सहयोग लाभ देगा।
मीन राशि: भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक शांति बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के योग हैं, स्थान परिवर्तन संभव है।