होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

23 December Rashifal: त्रिग्रह योग से सिंह सहित इन राशियों को कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ...

23 December Rashifal: त्रिग्रह योग से सिंह सहित इन राशियों को कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ...

मेष राशि: रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। खचों में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा।

वृष राशि: परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु बातचीत में संयत रहें। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मिथुन राशि: तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सेहत का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

कर्क राशि: पारिवारिक जीवन में सुधार आएगा,  नौकरी में तरक्की मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होने के आसार हैं। शासन-सत्ता के सहयोग लाभ प्राप्त होगा। 

सिंह राशि: कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

कन्या राशि: परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें।

तुला राशि: धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि: भाग-दौड़ अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखने का प्रयास करें। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

धनु राशि: आज शैक्षिक कार्यों में सम्मान प्राप्ति होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की के ने अवसर मिलेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

मकर राशि: लेखनादि कार्यों में आज थोड़ा व्यस्त रहेंगे।  लेकिन व्यर्थ के वाद-विवाद संबंधित मामलों से आज दूर रहें। सन्तान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा।

कुंभ राशि: तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों से आय में वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे।

मीन राशि: आज पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। कारोबार में वृद्धि हों के योग बन रहे हैं, साथ ही आपका दाम्पत्य जीवन भी सुख रहेगा। आपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें।


संबंधित समाचार